Latest News

दिल्ली की कठपुतली बन पंजाब का कल्चर भूले मुख्यमंत्री: नवजोत कौर सिद्धू

By 13-8-2023

Published on 13 Aug, 2023 11:49 AM.

अमृतसर(प्रजातंत्र शक्ति,महाजन) कैंसर से जंग लड़ रही पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर 4 महीने बाद महिला कांग्रेस वर्करों के बीच पहुंची हैं। कांग्रेस महिला विंग की तरफ से आयोजित तीज त्योहार के दौरान डॉ. नवजोत कौर ने महिलाओं के लिए खोले गए ठेके को लेकर CM भगवंत मान पर तंज कसा। वहीं उन्होंने अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर पर करप्शन के इल्जाम भी लगा दिए हैं।हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहीं डॉ. नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान को शराब का हिमायती कह दिया। उन्होंने कहा- महिलों के नाम पर ठेका खोल दिया, उन्होंने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनने की बाद क्या पंजाब का कल्चर याद नहीं रहा वह दिल्ली की कठपुतली बन पंजाब का कल्चर  भूल चुके मुख्यमंत्री को यह याद करवा रहे कि यह यह दिल्ली का हो सकता है लेकिन पंजाब का कल्चर नहीं है। उसने (CM भगवंत मान) सोचा था कि मैं भी बहुत पीता हूं, चलो महिलाएं भी खुल कर पी लेंगी। वो दारू को बहुत फेवर करता है, लेकिन वे बात ठीक नहीं, क्योंकि ये हमारे कल्चर के खिलाफ है।डॉ. नवजोत कौर इस दौरान काफी आक्रामक दिखीं। उन्होंने अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर पर करप्शन के इल्जाम लगा दिए हैं। डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि AAP में 75 प्रतिशत विधायकों को पता ही नहीं है, काम क्या करना है। अमृतसर ईस्ट में लोगों को समझ आ गई है कि MLA का कितना कैलिबर है, उनके किए कामों का उद्घाटन कर रही है। 

Viewers: 77254

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper